बाघों के फर पर ही नहीं बल्कि उनकी त्वचा पर भी धारियां होती हैं, ये अनोखी हैं: आईएफएस अफसर
आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने ट्विटर पर बाघ की तस्वीरें शेयर कर बताया है, "बाघों (टाइगर) के फर पर ही नहीं बल्कि उनकी त्वचा पर भी धारियां होती हैं।" उन्होंने बताया, "ये धारियां हमारे अंगूठे के निशान की तरह अनोखी हैं...अब बाघों की संख्या का आकलन कैमरा ट्रैप्स के ज़रिए ली गई बाघों की धारियों के आधार पर होता है।"