बाज़ी हाथ से निकल चुकी है इसलिए बीएसपी ने संगठन में बदलाव किया है: अखिलेश यादव
बीएसपी प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नैशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, "बाज़ी हाथ से निकल चुकी है इसलिए बीएसपी ने अपने संगठन में बदलाव किया है।" उन्होंने कहा, "बीएसपी के अधिकांश समर्थक संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए 'INDIA' गठबंधन को वोट दे रहे हैं।"