बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने के दौरान असम में कर्मचारी की पीठ पर लदे दिखे बीजेपी विधायक

असम के लुमडिंग विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सिबू मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह बाढ़ के पानी से बचने के लिए कर्मचारी की पीठ पर लदे दिखे। विधायक बुधवार को होजई ज़िले में बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने पहुंचे थे। बाढ़ बचाव कार्यकर्ता उन्हें अपनी पीठ पर नाव तक ले गए।

Load More