बाढ़ के चलते 24 घंटे से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से हुआ बहाल
अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन और बाढ़ के कारण करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग
पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। राजमार्ग ब्लॉक होने के चलते रविवार शाम से हिमाचल प्रदेश के मंडी में सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे। भारी बारिश के चलते हिमाचल में 301 सड़कें बाधित व 140 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं।