बाढ़ के पानी में तैरने व सेल्फी लेने न उतरें लोग, खतरा अभी टला नहीं: दिल्ली के सीएम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बाढ़ के पानी में न तैरने व उसके आसपास सेल्फी न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, "ये जानलेवा हो सकता है। बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ। पानी कभी भी बढ़ सकता है।" गौरतलब है, मुकंदपुर में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हुई थी।