बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेने पहुंचे पंजाब सीएम बाल-बाल बचे, बहाव में डगमगाने लगी नाव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया। इस दौरान पानी का बहाव अधिक होने के चलते नाव अचानक डगमगाने लगी लेकिन थोड़ी देर बाद नियंत्रित कर लिया गया और उसमें सवार मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। नाव में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद थे।

Load More