बात करने से मना करने पर शख्स ने छत्तीसगढ़ में 51 बार पेचकस घोंपकर की महिला की हत्या
कोरबा (छत्तीसगढ़) ज़िले में एक शख्स ने कथित तौर पर बात करने से मना करने पर 20-वर्षीय महिला की 51 बार पेचकस घोंपकर हत्या कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी की पीड़िता से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी और वे फोन पर संपर्क में रहते थे। बकौल पुलिस, घटना के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी।