बातचीत के लिए मेरे साथ बैठिए लेकिन 30 मीटर दूर नहीं: पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत की अपील की और कहा कि 'युद्ध रोकने का केवल यही तरीका है'। बकौल ज़ेलेंस्की, "मेरे साथ बैठिए लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरह 30 मीटर दूर नहीं...किसी ने नहीं सोचा था...कि इस आधुनिक दुनिया में एक शख्स जानवर की तरह बर्ताव करेगा।"