बादशाह के कॉन्सर्ट से हैदराबाद में ₹1 करोड़ की बीएमडब्ल्यू हुई चोरी, वेब डिज़ाइनर गिरफ्तार
हैदराबाद में रैपर बादशाह के कॉन्सर्ट में आई एक महिला की ₹1 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार चुराने के आरोप में एक वेब डिज़ाइनर को गिरफ्तार किया गया है। उसने खुद को पार्किंग कर्मचारी बताकर कार की चाबी हासिल की थी। बकौल पुलिस, शख्स ने हफ्तेभर के लिए कार को एक होटल की पार्किंग में छोड़ दिया था।