बादशाहों का बादशाह नहीं रहा, मैं पेले को आइडल मानकर सुदूर गांव में पला-बढ़ा हूं: रिजिजू
कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ब्राज़ील के फुटबॉल दिग्गज पेले के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बादशाहों का बादशाह नहीं रहा...दुनिया को समझने से पहले ही मैंने पेले के बारे में जान लिया था...मैं पेले को आइडल मानकर सुदूर गांव में पला-बढ़ा हूं।" रिजिजू ने कहा, "उन्होंने फुटबॉल को सबसे खूबसूरत खेल बनाया।"