बाप रे बाप, मैं साउथ मुंबई में नहीं रहता हूं: ₹170 करोड़ की नेटवर्थ होने के दावों पर मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी नेटवर्थ ₹170 करोड़ होने के दावों पर 'आजतक' से कहा है, "बाप रे बाप, बिलकुल नहीं है, लेकिन इतना ज़रूर है कि मेरी और पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुज़र जाएगा और मेरी बेटी भी सेट हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं साउथ मुंबई में नहीं रहता हूं, मैं अब भी अंधेरी में रहता हूं।"