बापू ने हमें प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया: गांधी जयंती पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गांधी जयंती के मौके पर ट्वीट किया, "बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया...प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।" वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बापू की अहिंसक नीतियां, नैतिक आधार और महान विचार न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया का सदा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"