बाबर आज़म की कप्तानी बेहद साधारण थी: पाक की हार पर गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा है कि एशिया कप के सुपर 4 मैच में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म की कप्तानी 'बेहद साधारण' थी। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के अंतिम ओवरों में ज़मान खान और शाहीन अफरीदी की धीमी गेंदों पर लगे दो चौकों पर कहा कि बाबर को लॉन्ग-ऑफ पर एक फील्डर रखना चाहिए था।