बाबर आज़म बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज़
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन का आंकड़ा पार किया। 27-वर्षीय बाबर ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा और इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ एशियाई बल्लेबाज़ बन गए। बाबर ने 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के लिए कुल 228 पारियां खेलीं जबकि कोहली ने 232 पारियां खेली थीं।