बाबर आज़म ने लगाया एलपीएल के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक
कोलंबो स्ट्राइकर्स के ओपनर बाबर आज़म ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया है। एलपीएल 2023 में बी-लव कैंडी के खिलाफ मैच में बाबर ने 48 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा पार किया। एलपीएल में पिछला सबसे धीमा अर्धशतक जाफना किंग्स के अविष्का फर्नांडो ने एलपीएल 2022 में 47 गेंदों पर बनाया था।