बाबर के पास हर क्वॉलिटी है: 'वर्ल्ड कप में कोहली, बाबर, रोहित में किसे चुनेंगे?' पर गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 'कोहली, बाबर, रोहित व जो रूट में से किसे चुनेंगे?' पर कहा है कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म आगामी विश्व कप में इनमें से सबसे अलग खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, “ये सभी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन बाबर के पास हर तरह की क्वॉलिटी है। उन्हें बल्लेबाज़ी करने के लिए काफी समय मिलता है।"