बाबर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बतौर कप्तान सबसे तेज़ 1000 वनडे रन बनाने वाले क्रिकेटर बने
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। बाबर ने अपनी 13 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने 17 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।