बाबा तरसेम सिंह का हत्यारोपी अमरजीत उत्तराखंड में ढेर
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह एनकाउंटर में मारा गया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल हो गया। गत 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मार गिराया।