सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अवहेलना के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने खुद सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी। अदालत में उन्होंने कहा कि हम आगे से ऐसी गलती नहीं करेंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि हमारा मकसद कभी भी अदालत की गरिमा घटाना नहीं था। अदालत ने कहा कि जो आपने किया है क्या उसके लिए हम माफी दें?