बाबा साहब अंबेडकर खुद आ जाएं तो वह भी संविधान खत्म नहीं कर सकते: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को लेकर विपक्ष के आरोपों पर शुक्रवार को बाड़मेर (राजस्थान) में चुनावी सभा में कहा, "जहां तक संविधान का सवाल है...तो मोदी के शब्द लिखकर रखिए कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर खुद आ जाएं तो वह भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं।" उन्होंने कहा, "सरकार के लिए संविधान गीता है...रामायण है...महाभारत है...बाइबल है...कुरान है।"