बायकॉट बॉलीवुड कल्चर काम नहीं करेगा, शाहरुख एक सज्जन इंसान हैं: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने 'ईटाइम्स' से कहा है, "बायकॉट बॉलीवुड की संस्कृति काम नहीं करेगी और इसे तवज्जोह देने की भी ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा, "शाहरुख के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है वो सब बकवास है। वह एक सज्जन और धर्मनिरपेक्ष इंसान हैं, मैंने उनके घर का माहौल देखा है।"