बायजू इस साल अच्छे से सो नहीं पाए, उनके पिता लेट-स्टेज कैंसर से जूझ रहे थे: उनकी पत्नी
बायजू की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने खुलासा किया है कि उनके पति व सीईओ बायजू रविंद्रन इस साल अच्छे से सो नहीं पाए क्योंकि उनके पिता लेट-स्टेज कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि रविंद्रन पिता संग रहने के लिए दुनियाभर में यात्राएं कर रहे थे। उन्होंने बताया, "पिछले हफ्ते पिता की सर्जरी के बाद बायजू अब निश्चिंत हैं।"