बायजू का बुरा वक्त बीत चुका है, 2023 काफी बेहतर होगा: कंपनी के सीईओ रवींद्रन
बायजू के को-फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने कहा है कि एडटेक स्टार्टअप का बुरा वक्त अब बीत चुका है और उसके लिए 2023 काफी बेहतर होगा। उन्होंने कहा, "हमने अपनी रणनीतियों में कई बदलाव किए हैं और आप इसे बायजू 2.0 में देखेंगे।" गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी।