बायजू की कर्मी ने रोते हुए बनाया वीडियो, कहा- इस्तीफा मांग रही कंपनी; पीएम से मांगी मदद
बायजू की एक कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी इस्तीफा देने का दबाव बना रही है और ऐसा न करने पर 30-45 दिन सैलरी रोकने को कह रही है। महिला ने लिंक्डइन पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह रोते हुए कह रही है कि वह परिवार में कमाने वाली अकेली सदस्य है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।