बायजू की जांच के लिए कार्ति चिदंबरम ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बायजू की जांच के लिए गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को पत्र लिखा है। बकौल चिदंबरम, बायजू ने 2020-21 के लिए तय समय में कॉस्ट ऑडिट रिपोर्ट नहीं दाखिल कर कानून तोड़ा है। उन्होंने लिखा, "बायजू की अमेरिकी कंपनी 2यू के अधिग्रहण की योजना है...साथ ही वह अपने कर्मचारियों को निकाल रही है...इसलिए जांच ज़रूरी है।"