बायजू के सीईओ पूछताछ के लिए कभी पेश नहीं हुए, टालमटोल करते रहे: छापेमारी को लेकर ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एडटेक फर्म बायजू और उसके सीईओ बायजू रवींद्रन के बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित परिसरों में छापेमारी को लेकर कहा है कि रवींद्रन को पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे गए थे। एजेंसी ने कहा कि रवींद्रन टालमटोल करते रहे और जांच के दौरान कभी पेश नहीं हुए। बकौल एजेंसी, कई व्यक्तियों द्वारा शिकायतें की गई थीं।