बायजू के सीईओ रवींद्रन ने शेयरधारकों के साथ बातचीत में अपनी गलतियां स्वीकारीं: रिपोर्ट
'पीटीआई' के मुताबिक, बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन ने शेयरधारकों के साथ बातचीत में अपनी पिछली गलतियां स्वीकार की हैं। बकौल 'पीटीआई', रवींद्रन ने बोर्ड के तीन सदस्यों के इस्तीफे की बात स्वीकारते हुए कहा कि अब तक इस्तीफा मंज़ूर नहीं हुआ है। कंपनी ने 2021-22 और 2022-23 का ऑडिट क्रमशः सितंबर और दिसंबर तक पूरा करने का वादा किया।