रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडटेक कंपनी बायजू ने अपने 500 कर्मचारियों की छंटनी की है। 'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, इनमें से करीब 240 कर्मचारी बायजू की ट्यूशन सेंटर यूनिट से जुड़े हैं। बायजू के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने कारोबार में उन बदलावों को पूरा करने के आखिरी चरण में हैं जिन्हें अक्टूबर 2023 में घोषित किया गया था।"