बायजू ने वित्तीय संकट के बीच कर्मियों को दी जाने वाली नोटिस अवधि में की कटौती
एडटेक स्टार्टअप बायजू ने वित्तीय संकट के बीच अपने कर्मचारियों को दी जाने वाली अनिवार्य नोटिस अवधि में कटौती कर उसे 15 दिन कर दिया है। बायजू के मुताबिक, यह फैसला लेवल 1 से लेकर 3 तक के अधिकारियों के लिए लिया गया है। वहीं, लेवल 4 के अधिकारियों के लिए 30 दिन का नोटिस पीरियड रखा गया है।