बायजू ने ₹4 करोड़ मासिक किराए वाले बेंगलुरु के अपने दफ्तर को किया खाली: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, बायजू ने लागत बचाने के लिए बेंगलुरु के प्रेस्टीज टेक पार्क में 4 लाख वर्ग फीट में फैले अपने दफ्तर को खाली कर दिया है। बकौल रिपोर्ट, बायजू इस दफ्तर के लिए ₹4 करोड़ का मासिक किराया दे रही थी और इसके लिए उसने 3.5 साल पहले रेंट अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे।