बार काउंसिल ने सीजेआई से 22 जनवरी को अदालतों में छुट्टी घोषित करने का किया अनुरोध

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उनसे 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के मद्देनज़र देश की सभी अदालतों में छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया है। बीसीआई के मुताबिक, छुट्टी होने पर अधिवक्ता व कर्मचारी विभिन्न जगहों पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

Load More