बार-बार पैसे मांगने पर पुलिसकर्मी ने एमपी में गला घोंटकर की 6-वर्षीय बच्चे की हत्या
दतिया (एमपी) में गला घोंटकर 6-वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल रवि शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अमन सिंह राठौर के मुताबिक, शर्मा ने पूछताछ में बताया कि ड्यूटी के दौरान बच्चा पास आकर बार-बार पैसे मांगकर उसे परेशान कर रहा था। बकौल पुलिस, शर्मा ने बच्चे के शव को ग्वालियर में फेंक दिया था।