बारात में नाच रहे दूल्हे के दोस्त की एमपी में अचानक सड़क पर गिरने के बाद हुई मौत
रीवा (मध्य प्रदेश) में बारात में नाच रहे दूल्हे के दोस्त की अचानक सड़क पर गिरने के बाद मौत होने की घटना का वीडियो सामने आया है। परिवार ने हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की आशंका जताई। एक रिश्तेदार ने कहा कि अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।