बारातियों को ले जा रही 2 नावों के पलटने से पाक में 50+ लोगों की मौत, कई अब भी लापता
पाकिस्तान के माचके में सोमवार को सिंधु नदी में बारातियों से भरी 2 नावों के पलटने से 50+ लोगों की मौत हो गई। नावों में कुल 100-लोग सवार थे जिनमें से कई ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि कई लोग लापता हैं। पीड़ितों ने नदी पर पुल न होने को घटना की वजह बताते हुए सरकार से मुआवज़ा मांगा है।