श्रीनगर के बाद अब बारामूला के लोगों ने पांचवें चरण में बंपर वोटिंग करते हुए रिकॉर्ड बना दिया। बारामूला में वोटिंग राजनीतिक रूप से बड़े राज्यों बिहार, महाराष्ट्र से ज्यादा मतदान हुआ है। सोमवार को बारामूला में 56.73 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि 1984 के बाद सबसे ज्यादा है। 1984 में बारामूला सीट पर 61.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।