बारिश की कमी के कारण अगस्त में 150 जलाशयों का जलस्तर सामान्य से नीचे पहुंचा: सीडब्ल्यूसी

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में देश के 150 बड़े व महत्वपूर्ण जलाशयों में जलस्तर सामान्य से नीचे था। सीडब्ल्यूसी के अनुसार, इन जलाशयों में 31 अगस्त तक करीब 113 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) पानी था जो सामान्य से 10% कम है। गौरतलब है कि अगस्त में सामान्य से 36% कम बारिश हुई थी।

Load More