बारिश के कारण आखिरी दिन रद्द हुआ मैनचेस्टर टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने अपने पास बरकरार रखा ऐशेज़
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया ऐशेज़ 2023 का चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने पास ऐशेज़ बरकरार रखा है। मैनचेस्टर टेस्ट का आखिरी दिन बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया। गौरतलब है, ऐशेज़ 2023 के पहले दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते और तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था।