बारिश के चलते जलभराव के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से हुई महिला की मौत
दिल्ली में बारिश के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के परिसर में रविवार सुबह साक्षी आहूजा नामक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव के बीच पानी में जाने से बचने के लिए आहूजा ने खंभे को पकड़ लिया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।