'बारिश के देवता' को खुश करने के लिए कर्नाटक में 2 लड़कों की आपस में कराई गई शादी
कर्नाटक के मंड्या ज़िले में 'बारिश के देवता' को खुश करने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर 2 लड़कों की आपस में शादी करा दी गई। दोनों को दूल्हा-दुल्हन की पोशाक पहनाई गई और विशेष दावत का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में ज़्यादा बारिश न होने के कारण इस परंपरा का पालन किया गया।