बारिश के बीच तिरपाल ओढ़कर एमपी में बारात निकलने का वीडियो हुआ वायरल

इंदौर (मध्य प्रदेश) में बारिश के बीच तिरपाल ओढ़कर बारात निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लोग बारिश में डीजे के साथ 'बोलो तारा रारा' गाने पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश में 9 जुलाई तक अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।

Load More