बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश में दिखा सफेद रंग का दुर्लभ सांप, सामने आई तस्वीर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच हाल ही में सफेद रंग का दुर्लभ एल्बिनो सांप देखा गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो चंबा ज़िले का बताया जा रहा है जहां करीब 5 फीट लंबा एल्बिनो सांप झाड़ियों के बीच से निकलता दिखा। पिछले साल पुणे में एक एल्बिनो सांप मिला था।