बारिश न होने पर यूपी के शख्स ने प्रशासन के पास 'इंद्र देवता' के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

गोंडा (उत्तर प्रदेश) की करनैलगंज तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के पास एक शख्स ने बारिश न होने पर 'इंद्र देवता' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। बकौल शिकायतकर्ता, "विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है।" एक अधिकारी के अनुसार, जांच के लिए शिकायत कानूनगो के पास भेजी गई है।

Load More