बारिश में छत से टपकते पानी से बचने के लिए महाराष्ट्र में छाता लेकर बस चलाता दिखा चालक

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में बारिश के बीच राज्य परिवहन की एक बस की छत से टपकते पानी से बचने के लिए चालक के छाता लेकर ड्राइव करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चालक एक हाथ से छाता पकड़े और दूसरे से स्टीयरिंग व्हील संभाले नज़र आया। वीडियो में दिख रही बस अहेरी डिपो की बताई जा रही है।

Load More