बारिश व भूस्खलन के चलते हिमाचल समेत अन्य राज्यों में लोगों की मौत अत्यंत दुखद: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।" उन्होंने लिखा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वे प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सबको मिलकर सामना करना है।"