बारिश से गोवा के दूधसागर वॉटरफॉल पर बना केबल का पुल गिरा, 40 से अधिक लोग बचाए गए
गोवा में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को दूधसागर वॉटरफॉल पर बना केबल का पुल गिर गया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर बताया कि बारिश से जलस्तर बढ़ गया था और क्रॉसिंग ब्रिज के पलटने के कारण वहां फंसे लगभग 40 पर्यटकों को बचाया गया। उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए रिवर (दृष्टि) लाइफसेवर का शुक्रिया अदा किया।