'बार्बी' से ₹416 करोड़ की कमाई कर सकती हैं ऐक्ट्रेस मार्गो रॉबी: रिपोर्ट
'वैरायटी' के अनुसार, ऐक्ट्रेस मार्गो रॉबी फिल्म 'बार्बी' से ₹416 करोड़ की कमाई कर सकती हैं जिसमें उनका वेतन और बैक-एंड बॉक्स ऑफिस बोनस शामिल है। 'बार्बी' को ग्रेटा गेरविग ने डायरेक्ट किया है जबकि मार्गो व उनके पति टॉम एकर्ली इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं। गौरतलब है, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'बार्बी' ₹8,329 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।