बार्मी आर्मी ने पहला वनडे नहीं खेल रहे कोहली को किया ट्रोल, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
इंग्लिश प्रशंसकों के समूह बार्मी आर्मी ने चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेल रहे विराट कोहली को ट्रोल किया है। बार्मी आर्मी ने एक तस्वीर शेयर कर यह कहा कि कोहली को ड्रॉप किया गया है और चोट सिर्फ एक बहाना है। एक फैन ने ट्वीट किया, "यह अपमानजनक है। आप हदें पार कर रहे हैं।"