बार्मी आर्मी ने सचिन के लिए बर्थडे पोस्ट में उनके आउट होने की तस्वीर की शेयर
इंग्लिश प्रशंसकों के समूह बार्मी आर्मी ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर बधाई वाले पोस्ट में उनके आउट होने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट किया, "यह तस्वीर क्यों?" दूसरे ने लिखा, "मुझे भेड़ियों के झुंड के खिलाफ...एक शेर दिख रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "इससे इंग्लैंड को...ऐशेज़ सीरीज़ में जीत नहीं मिलेगी।"