बार्सिलोना में 21 साल रहने के बाद 2 साल के समझौते पर पीएसजी में शामिल हुए मेसी
6 बार के बैलन डोर विजेता लियोनेल मेसी बार्सिलोना में 21 साल रहने के बाद 2 साल के समझौते पर फुटबॉल क्लब पीएसजी में शामिल हो गए हैं। 34-वर्षीय मेसी के पास अपने कॉन्ट्रैक्ट को जून, 2024 तक बढ़ाने का विकल्प होगा। स्पेनिश लीग नियमों के कारण कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं होने के चलते मेसी ने बार्सिलोना छोड़ दिया था।