बाल ठाकरे की जयंती पर महाराष्ट्र विधानभवन के सेंट्रल हॉल में लगाई जाएगी उनकी तस्वीर
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बताया है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती (23 जनवरी) पर महाराष्ट्र विधानभवन के केंद्रीय हॉल में उनकी तस्वीर लगाई जाएगी। नार्वेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है, ठाकरे का निधन 17 नवंबर, 2012 को हुआ था।